प्रभुनाथ शुक्ल/भदोही। सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने भदोही निवासी जय कुमार सिंह को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। महासंघ ने सिंह को संगठन का उत्तर प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित साधू तिवारी की सहमति पर यह नियुक्ति की गई है।
महासंघ ने उम्मीद जताई है कि जय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में संगठन को मज़बूती मिलेगी और इसका विस्तार बढ़ेगा। सिंह एक सामाजिक व्यक्ति हैं वह अपनी जिम्मेदारी अच्छे ढंग से निभाएंगे। उधर नव नियुक्त प्रदेश महासचिव जय कुमार सिंह ने कहा है की महासंघ ने मुझे बड़ी जवाबदेही और जिम्मेदारी दी है। इसके लिए हम सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेन्द्रमणि त्रिपाठी और कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित साधू तिवारी के प्रति आभारी हूँ। महासंघ ने प्रदेश की मुझे बड़ी कमान सौंपी है, उम्मीद है हम इस पर खरा उतरेंगे। सिंह ने महासंघ से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने की अपील की है।
सवर्ण महासंघ के प्रदेश महासचिव बनाए गए जय कुमार सिंह
Leave a comment
Leave a comment