मुंबई: गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई 37.04 अंक नीचे और निफ्टी 7.3 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के पहले ही मिनट से बीएसई में उतार चढ़ाव देखने को मिला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान ये 398.3 अंक तक नीचे गया, वहीं 200.6 अंक तक ऊपर भी गया।
कारोबार के अंत में बीएसई 128.84 अंक या 0.38% नीचे 33,980.70 पर और निफ्टी 32.45 पॉइंट या 0.32% नीचे 10,029.10 पर बंद हुआ। आज गल्फ ऑयल के शेयर में 12.05% और आईडीबीआई बैंक के शेयरों में 9.91% की बढ़त देखने को मिली। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 284.01 अंक ऊपर 34,109.54 पर और निफ्टी 82.45 पॉइंट ऊपर 10,061.55 पर बंद हुआ था।
इन बैंक के शेयर में रही गिरावट
बैंक | गिरावट (%) |
ICICI बैंक | 2.47 % |
फेडरल बैंक | 3.18 % |
कोटक बैंक | 3.67 % |
एक्सिस बैंक | 3.72 % |
इंडसइंड बैंक | 3.81 % |
सिटी यूनियन बैंक | 5.16 % |
RBL बैंक | 6.31 % |
बीएसई पर करीब 44 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 133 लाख करोड़ रुपए रहा
- 2,608 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,309 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,143 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 48 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 55 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 415 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 175 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा