मुंबई: चक्रवात निसर्ग मुंबई के अलीबाग में समुद्र किनारे टकरा गया है। यहां 100 किलोमीटर से तेज हवाएं चल रही हैं। इसी के साथ यहां भारी बारिश हो रही है। रत्नागिरी, मुंबई, पुणे और रायगढ़ में कई जगह पेड़ों के उखड़ने की जानकारी सामने आई है। पूरे राज्य में एनडीआरएफ की 20 टीमें तैनात की गई हैं। कई जगह पानी की टंकियां छतों से नीचे गिर पड़ी है। कुछ पेट्रोल पंप पर लोग अभी भी फंसे हुए हैं।