मुम्बई। विलेपार्ले समाज ने विभिन्न स्थानों पर विराजित चरित्र आत्माओं के दर्शन कर खमत खामना की। सर्वप्रथम कांदिवली तेरापंथ भवन में उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमलकुमार जी व मुनि वृन्द और शासन श्री साध्वी सोमलता जी आदि ठाणा5 उसके बाद भायंदर में शासन साध्वी श्री कैलाशवती जी ठाणा 5, ठाणे मजीवाड़ा में प्रोफेसर मुनि महेंद्र कुमार आदि ठाणा 5, वशी में शासन साध्वी जिनरेखा आदि ठाणा 5 और अंत मे कालबादेवी में साध्वी श्री आणिमाश्रीजी एवं साध्वी श्री डॉ मंगलप्रज्ञा जी एवं साध्वी वृन्द के पास पहुची। तेयुप अध्यक्ष अनिल बाफना ने विलेपार्ले में धर्म आराधना की जानकारी संप्रेषित की। मंत्री सुनील बड़ाला ने गतिविधियों की संक्षिप्त एवं सटीक जानकारी दी। संयोजिका मीना चोरडिय़ा ने महिला मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर रोशनलाल कोठारी , तख़तमल कोठारी, शांतिलाल कोठारी, मुकेश बड़ाला, सहमंत्री अरविंद कोठारी, राजेश कोठारी, एवं महिला मंडल से सन्तोष देवी कोठारी, मुलीबाई बाफना, मंजू कोठारी, बेबी , रीना बाफना, संगीता बड़ाला,अंशुभा बड़ाला, सुशीला बड़ाला,गुलाब देवी डागलिया, चम्पा कटारिया की उपस्थिति थी। यह जानकारी तेयुप अध्यक्ष अनिल बाफना ने दी।