मुंबई:केंद्र सरकार की घोषणा के बाद धीरे-धीरे राज्य सरकारें भी लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर रही है। बिहार और उत्तर प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में भी 30 जून तक के लिए राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। साथ ही रात नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। महाराष्ट्र सरकार ने इसको लेकर गाइडलाइंस जारी किया है।
गाइडलाइंस के मुताबिक, पहले फेज में लोगों को खेल के मौदान, बीच, बगीचों में सुबह पांच बजे से लेकर शाम सात बजे तक व्यायाम करने की अनुमति दी गई है।
इसके अलावा पांच जून से राज्य के मॉल और शॉपिंग कॉम्पलेक्स को छोड़कर सभी दुकानें, बाजारों को खोलने की इजाजत दी गई है। इसकी समय सीमा सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगी। आठ जून से सभी प्राइवेट दफ्तर दस प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। अधिक से अधिक वर्किंग फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की बात कही गई है। फिलहा एक जिला से दूसरे जिला के लिए बस परिचालन की इजाजत नहीं दी गई है।