मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल और अखिल भारतीय तेरापंथ कन्या मंडल के निर्देशन एवम् मुंबई महिला मंडल के तत्वावधान में मुंबई कन्या मंडल ने 10 मई 2020 को महाप्रज्ञ अष्टकम ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरण में किया। इसके अंतर्गत पहले चरण में सुबह 11:00 से 12:00 बजे अष्टकम के पदों को चित्र के द्वारा पहचानना। दूसरे चरण में 2:00 से 3:00 बजे (Blindfold) आंखों पर पट्टी बांधकर पूरा अष्टकम बोल कर वीडियो भेजना तथा तीसरे चरण में 4:30 से 5:30 बजे सरप्राइस फोन (एक्सपर्ट के द्वारा) उनसे कुछ प्रश्न पूछे गए।
जानकारी के अनुसार, 100 नंबर की इस प्रतियोगिता में गणवेश अनिवार्य रखा गया। कुल 140 लड़कियों ने इस प्रतियोगिता में बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। करीब 100 से अधिक कन्याएं अष्टकम अभी और सीख रही हैं। इस प्रतियोगिता में 100 में से 100 अंक हासिल करने वालों में 1) मयूरी जैन (विरार), 2) ऊर्जिता बाफना (पनवेल), 3) निकिता कोठारी (खारघर), 4) मुस्कान जैन (सायन), 5) आस्था मेहता (मीरा रोड), 6) नेहल कोठारी (भांडुप) कन्याएं रहीं तथा 99.5/100 अंक प्राप्त करने वालों में 1) श्रेया गेलड़ा (मुलुंड), 2) मेघना सोनी (सायन), 3) ध्वनि खाब्या (मीरा रोड) का नाम शामिल रहा।
इस प्रतियोगिता का रिजल्ट Instagram पर लाइव किया गया, जिसमें सभी ने बहुत ही उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन में मुंबई कन्या मंडल की प्रभारी संगीता चपलोत, सह प्रभारी जूली मेहता, संयोजिका ध्रुवी मादरेचा, सह संयोजिका निशा धोका तथा सह संयोजिका हीनल बाफना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुंबई कन्या मंडल ने किया महाप्रज्ञ अष्टकम ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment