पनवेल। तेरापंथ महिला मण्डल पनवेल ने संयोजिका ज्योति बाफ़ना के नेतृत्व में लॉकडाउन समय का सदुपयोग करते हुए प्रतिदिन आध्यात्मिक व इंटरटेनिग टास्क द्वारा महिलाओं कन्याओ के साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को सामयिक माला महाप्रज्ञ अस्ठकम भक्तांबर त्याग पचखान करवाकर धार्मिक कार्यों की ओर मोड़ा। साथ ही महिलाओं की क्रीएटिविटी को बाहर लाने के लिए पारिवारिक विडीओ और तरह तरह की डिश बनाने की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसके अलावा सभी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिदिन एक लकी विजेता घोषित किया गया। इन प्रतियोगिताओं के साथ ही अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल और मुंबई महिला मंडल द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भी बहनो ने उत्साह से भाग लिया। ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का संचालन सह संयोजिकाये वर्षा चंडालिया और डिम्पल चौधरी ने किया।