मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक, पश्चिम मुम्बई अंचल 14 से 29 सितंबर’2018 तक हिन्दी पखवाड़ा समारोह का आयोजन कर रहा है। भारतीय स्टेट बैंक अपने बैंकिंग दायित्व के अतिरिक्त राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु सदैव अग्रणी रहा है तथा साथ ही हिन्दी के दायरे के विस्तार हेतु नवोन्मेषी कदम उठाता रहा है।
इस क्रम में भारतीय स्टेट बैंक, पश्चिम मुम्बई अंचल ने अपने कर्मचारियों के साथ-साथ हैप्पी होम एंड स्कूल फॉर दि ब्लाइंड, वरली, मुम्बई के नेत्रहीन छात्र/छात्राओं के सान्निध्य में दिनांक 19.09.2018 को निम्नलिखित हिन्दी प्रतियोगिताएँ आयोजित की : 1. हिन्दी काव्य पाठ 2. हिन्दी गीत गायन 3. हिन्दी आशु भाषण 4. हिन्दी शब्द ज्ञान।
इन प्रतियोगिताओं में हैप्पी होम एंड स्कूल फॉर दि ब्लाइंड, वरली, मुम्बई के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। नेत्रहीन विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से समां बांधा तथा गुरुजनों व बैंक अधिकारियों को भाव विभोर कर दिया। प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर हैप्पी होम एंड स्कूल फॉर दि ब्लाइंड, वरली, मुम्बई की निदेशक सुश्री मेहर बानाजी एवं प्राचार्या सुश्री स्नेहल, भारतीय स्टेट बैंक, पश्चिम मुम्बई अंचल के उप महा प्रबन्धक श्री वेद प्रकाश तथा बैंक के प्रबन्धक (राजभाषा) श्री संजीव पाण्डेय की विशिष्ट उपस्थिति रहे।
बैंक के उप महा प्रबन्धक श्री वेद प्रकाश ने अपने संबोधन से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उनका हौसला बढ़ाया। बैंक के प्रबन्धक(राजभाषा) श्री संजीव पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में मातृभाषा के महत्व पर बल दिया।
हैप्पी होम एंड स्कूल फॉर दि ब्लाइंड के विद्यार्थियों के सान्निध्य में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment