बेंग्लुरू:कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कॉमेडियन बुलेट प्रकाश का बेंग्लुरू के अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा था कि वह लिवर इन्फेक्शन की तकलीफ से जूझ रहे थे जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के हॉस्पिट में भर्ती कराया गया और उनकी हालात गंभीर बनी हुई थी।
परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 44 वर्ष के थे और उनकी पत्नी, बेटी और एक बेटा है। कुछ समय से बीमार चल रहे प्रकाश के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। बुलेट प्रकाश कन्नड़ इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने फिल्म सैंडलवुड से खासा लोकप्रियता हासिल की थी। फिल्म में उनके साथ पुनीत राजकुमार, दर्शन, शिवराजकुमार, उपेंद्र और सुदीप किच्चा नजर आये थे । प्रकाश ने 350 से भी अधिक फिल्मों में काम किया और वह भाजपा से भी जुड़े हुए थे। कन्नड़ सिनेमा में बुलेट न सिर्फ अपनी दमदार कॉमेडी बल्कि शानदार बॉडी लैंग्वेज के चलते भी काफी पसंद किए जाते थे। अपने हर अंदाज से बुलेट दर्शकों का दिल जीत लेते थे।
खबरों के अनुसार, बुलेट प्रकाश को 5 अप्रैल की सुबह ही लिवर इन्फेक्शन और गैस्ट्रिक की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद कहा गया कि, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, लेकिन उनके बचने के चांस ज्यादा हैं। ऐसी उम्मीद के बीच उनका यूं चला जाना उनके परिवार और फैंस को झकझोर गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में बुलेट प्रकाश ने पांच महीने के भीतर अपना 35 किलो वजन घटाया था, जिसकी वजह से इन दिनों उन्हें स्वास्थ्य को लेकर काफी दिक्कतें आ रही थीं।