कोरोना वायरस के खतरे के बीच रोग प्रतिरोधक बढ़ाने को इस बीमारी से बचाव का सबसे बेहतर तरीका बताया जा रहा है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट भी ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं, जिससे आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत हो सके। आज हम आपको अंगूर के गुणों के बारे में बता रहे हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ कई बीमारियों में फायदेमंद है। अंगूर में एंटीवायरल गुण पाया जाता है जिसकी वजह से यह आपको विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोगों से बचाए रखने में सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसमें कैलोरी, फाइबर और विटामिन सी, ई ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं पाया जाता है।
माइग्रेन में राहत
माइग्रेन सिरदर्द की एक ऐसी स्थिति है जिसमें 2 से 3 दिन तक सिर दर्द बना रहता है और कभी-कभी यह सिर दर्द बर्दाश्त से बाहर भी हो जाता है और लोगों को ड्रिप तक का भी सहारा लेना पड़ता है। जबकि अंगूर के सेवन से माइग्रेन की स्थिति में काफी हद तक राहत पाई जा सकती है क्योंकि इसमें सूदिंग का गुण पाया जाता है जो सिर दर्द की स्थिति को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।
आंखों को स्वस्थ रखता है
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विटामिन ए का सेवन करना बहुत जरूरी है। हालांकि विटामिन ए किन खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, हमें इसके बारे में भी जरूर जाना चाहिए। अगर बात की जाए अंगूर की तो इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आंखों के लिए लाभदायक हो सकती है।
किडनी रोग में फायदेमंद
किसी भी इंसान के शरीर में किडनी उसके शरीर की बहुत जरूरी क्रिया का संचालन करती है। हालांकि इसे स्वस्थ रखने के लिए आपको अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए और खासकर एल्कोहल जैसे पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।
ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम
हाल में हुए एक शोध के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी ये विशेष रूप से फायदेमंद है।