गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के परसपुर क्षेत्र में गुरुवार तड़के दो वाहनों की भिड़ंत में चार लोगों की मृत्यु हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने बताया कि बलथर गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ जब एक मिनी ट्रक विपरीत दिशा से आ रही एक जीप से टकरा गया। इस दौरान मोपेड से जा रहे दो व्यक्ति भी जीप की चपेट में आ गये। घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि बारह अन्य घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि मृतकों में मोपेड चालक मन्नू (55) शेरपू (22), जीप चालक गोलडी और यात्री सरस्वती शामिल है। सभी की मृत्यु उपचार के दौरान अस्पताल में हुई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
दो वाहनों की भिड़ंत में 4 की मौत, 12 गंभीर
Leave a comment
Leave a comment