नई दिल्ली: भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए पर्यटन मंत्रालय ने एक पोर्टल शुरू किया है। इसकी मदद से विदेशी नगरिक जरूरी सेवाओं की जानकारी प्राप्त करत इसका लाभ उठा सकेंगे।
पर्यटन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ‘भारत में फंसे हुए’ (Stranded in India) शीर्षक वाले पोर्टल का उद्देश्य विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए नेटवर्क तैयार करना है। पोर्टल में विदेश मंत्रालय के नियंत्रण केंद्रों के साथ-साथ उनसे संपर्क करने की जानकारी भी मिलेगी।
पूरी दुनिया को कोरोना वायरस से उत्पन्न खतरे का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर पर्यटकों और विशेषकर विदेशों से यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। बयान में कहा गया है, ‘पोर्टल strandedinindia.com में कोरोना वायरस हेल्पलाइन नंबरों और कॉल-सेंटरों की व्यापक जानकारी है, जिससे विदेशी पर्यटकों को मदद मिल सकती है।’