विरार। संकल्प संगठन यात्रा सप्ताह के अंतर्गत तेयुप विरार परिषद प्रभारी जीतेन्द्र परमार व अभातेयुप मुम्बई टीम द्वारा संगठन यात्रा की गयी। विरार में आयोजित मीटिंग की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। तेयुप सदस्यों द्वारा विजय गीत का संगान किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन स्थानीय सभा अध्यक्ष तेजराज जी हिरण द्वारा किया गया। तेयुप विरार अध्यक्ष श्री विजय धाकड़ ने सभी का स्वागत व अभिनंदन किया। मंत्री श्री राजेश सोलंकी ने गत मीटिंग की कार्यवाही का वाचन किया व परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी। सभाध्यक्ष तेजराज जी हिरण, मंत्री अजयराज जी फुलफगर, निवर्तमान तेयुप अध्यक्ष राकेश चोरडिया और किशोर मंडल से मेहुल चोरडिया ने अपने विचार रखें।
अभातेयुप सत्कार राष्ट्रीयप्रभारी श्री नरेशजी चपलोत ने अपने विचार व्यक्त किए व सत्कार, संविधान व नेत्रदान के बारे में जानकारी दी। अभातेयुप सदस्य दिनेश जी सिंघवी ने अपने विचार व्यक्त किए व सीपीएस, एक शाम महाप्रज्ञ के नाम,जैन संस्कार विधि,ए बी टी वाई पी डायरेक्ट, व 12 व्रत कार्यशाला के बारे में जानकारी दी।
अभातेयूप साथी मयंक धाकड ने किशोर मंडल की सभी गतिविधियों की चर्चा की साथ ही में किशोर मंडल को कैसे कार्य करना हे उसकी विस्तृत जानकारी दी ओर साथ ही तेरापंथ गोट टैलेंट,प्रतिवेदन ,पाथेय व टी टी एफ के बारे में जानकारी दी।
परिषद प्रभारी जीतेन्द्र परमार ने अभातेयुप की विभिन्न प्रवृत्तियों के बारे में जानकारी देते हुए युवा संगम, आचार्य महाप्रज्ञ चेतना केंद्र,आचार्य तुलसी जैन होस्टल, एम बी डी डी आदि के उपक्रमो के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए जुड़ने का आह्वान किया।
अभातेयुप युथ ब्रिगेड के हेमन्त धाकड़ ने में हु सामयिक साधक व तपोयज्ञ के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए सदस्यो से आध्यात्मिक विकास करने का आव्हान किया।
परिषद के साथियों द्वारा प्रस्तुत जिज्ञासाओं का समाधान किया गया एवं सुझावों को नोट किया गया। मीटिंग में सभा अध्यक्ष तेजराज हिरण,मंत्री अजयराज फुलफगर,निवर्तमान सभा अध्यक्ष जीवराज सांखला, मदन जी धाकड़,लक्ष्मीलाल जी डांगी, निवर्तमान तेयुप अध्यक्ष राकेश चोरड़िया,तेयुप अध्यक्ष विजय धाकड़,मंत्री राजेश सोलंकी,कोषाध्यक्ष विनोद कोठारी,उपाध्यक्ष नरेश बोहरा,हितेश हिंगड़, विनोद हिंगड़,ख्याली धाकड़,सनजय सोलंकी,नवीन सांखला, विवेक सांखला,धर्मेंद्र नादरेचा, अशोक धाकड़,हितेश हिरण व किशोरमंडल सदस्यो की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन जेटीएन प्रभारी हेमन्त धाकड़ द्वारा एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन उपाध्यक्ष नरेश बोहरा द्वारा किया गया।
विरार में अभातेयुप की संगठन यात्रा
Leave a comment
Leave a comment