मुंबई: दुनियां भर में फैले कोरोना वायरस के कोहराम के बीच अब भारत में भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने स्कूल, कॉलेज, जिम, माल आदि 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया हुआ हैं। ऐसे में शहर की सुरक्षा में दिन रात तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों की सुध बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ली। जिसके तहत शिवाजी पार्क पोलीस स्टेशन में जाकर सभी पुलिस के जवानों को मास्क गिफ्ट किया। बीजेपी नेता सचिन शिंदे की माने तो पुलिस कर्मी सबसे ज्यादा आम लोगों के बीच मे रहते हैं ऐसे में कोरोना वायरस की चपेट में आने की ज्यादा खतरा इन सभी पुलिस कर्मी पर बना होता हैं। यही वजह है कि हमने इस पुलिस स्टेशन से इसकी शुरुआत की है।
इस मास्क वितरण कार्यक्रम में अक्षदा तेंडुलकर अध्यक्ष माहीम विधानसभा, विवेक भटकर दक्षिण मध्य मुंबई सचिव, ऋषिकेश शिळीमकर अध्यक्ष भाजयुमो माहीम, कमलेश भन्साळी महामंत्री भाजयुमो माहीम, अजिंक्य वाळुंज उपाध्यक्ष भाजयुमो माहीम, प्रतीक ठाकूर 194भाजयुमो वार्ड अध्यक्ष, स्वप्नील गंगावणे 192 भाजयुमो वार्ड अध्यक्ष शामिल थे।
बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन में बाटें मास्क
Leave a comment
Leave a comment