पनवेल। तेरापंथ समाज पनवेल की गुरुदर्शन यात्रा 27-28-29-30-31 मार्च को कतराज फ़ाटा से लातूर के बीच रहेगी। जानकारी देते हुए यात्रा संयोजक विनोद बाफ़ना ने बताया की सम्पूर्ण तेरापंथ समाज पनवेल तेरापंथ महिला मंडल पनवेल अणुव्रत क्षेत्रीय संयोजक रायगड के लगभग 50 सदस्य इस यात्रा में हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित होंगे। यात्रा प्रभारी राकेश काँठेड ने बताया की यात्रा बैनर अनावरण आगम मनीषी डॉक्टर मुनि महेंद्र कुमार जी के सानिध्य में किया गया। मुनि अभिजीत कुमार ने कहा की गुरुदर्शन सोभाग्य से मिलता है और जब पनवेल से प्रथम बार विहार सेवा में संघ के रूप में सम्मिलित हो रहे हैं तो सभी को इसका लाभ लेना चाहिए। यात्रा सह प्रभारी सुनील सुखलेचा, रवि बाफ़ना, प्रमोद डांगी ने बताया की ईश यात्रा में महिला मंडल संयोजिका ज्योति बाफ़ना, रायगढ़ सह संयोजक शिव देवड़ा, अंकित चोधरी, नवरतन चोर्डिया, पारस मेहर, जितेंद्र संचेती, दीपक सामोता, संजय बापना, दिनेश बापना, राहुल मादरेचा, चन्द्रप्रकाश डांगी, कैलाश मेहर, पवन धाकड, अनिल देवड़ा, विकाश सामोता के साथ ही कई कार्यकर्ता ईश यात्रा को सफल बनाने में लगे हुए है।