डोम्बिवली। परम पूज्य गुरुमैया सिध्दांतशास्त्री प.पु. प्रशातकंवरजी म.सा, कुशल सहयोगी प.पु.दिव्यप्रभाजी म.सा. सेवाभावी प.पु.प्रेरणाजी म.सा. आदि ठाणा 3 के सानिध्य में मेवाड़ संघ प्रोफेशनल फोरम (MSPF) डोंबिवली कल्यान का प्रथम प्रोफेशनल इवैंट रविवार, 16 सेप्टेंबर 2018 को साधना सदन में हुआ | जिसमें अनिल ज़ी हिंगड ने व्यक्तित्व विकास, आचरण, पहनावे पर लोगों को जानकारी दी एवं नेहल जी चपलोत ने स्वास्थय और दैनिक खान पान एवं शरीर के लिए आवश्यक पौष्टिक आहार पर विस्तृत विश्लेषण दिया एवं खुशबु जी चपलोत ने आजकल की पीढ़ियों की नई सोच और बड़ो के साथ तालमेल कैसे बिठाये इस पर लोगों को जानकारी दी।
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ डोम्बिवली के अध्यक्ष श्री इंदरजी वडालमिया मंत्री नरेंद्रजी राजावत एवं पूरी कार्यकारिणी तथा नवयुक मंडल, महिला मंडल, बहु मंडल एवं कन्या मंडल का सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डोम्बिवली प्रोफेशनल फोरम के प्रतीकजी चपलोत, सुमितजी चपलोत, दीक्षा संचेती तथा सभी मेंबर्स का सराहनीय सहयोग रहा। MSPF संयोजक जितेंद्र लोढ़ा, संयोजिका पूनम कंटालिया, कार्यकारिणी से गणेश बम्बोरी, धीरज वडालमिया, रमेश सिसोदिया, नितिन रांका, विमल ओसवाल, मोनिका बाफना, हीना हिंगड़, स्वेता जैन, निधि जैन, निखिल पगारिया, जैनिश सिसोदिया, कमलकांत मादेरचा। मंच का कुशल संचालन देविलालजी बोहरा ने किया। यह जानकारी श्री हितेश जी सिसोदिया ने दी।
MSPF डोंबिवली कल्यान का प्रथम प्रोफेशनल इवेंट रहा सफल

Leave a comment
Leave a comment