रानीखेत:चौबटिया छावनी में भारत और अमेरिका का संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास रविवार से शुरू हो गया है। युद्धाभ्यास से दोनों देशों के संबंध में मजबूती के साथ और अधिक सुधार आएगा।
सुबह आयोजित परेड में दोनों देशों के 350-350 सैनिकों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से मध्य कमान मेजर जर्नल कविंदर सिंह और अमेरिका की ओर से मेजर जर्नल विलियम ग्राहम ने उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। यह भारत और अमेरिका के बीच अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास है। दोनों देशों की कमांड हेडक्वार्टर स्तर तक की पहली बार इसमें भागीदारी होगी। विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय सेना के ऑपरेशनल अनुभवों का कोई सानी नहीं है, तो अमेरिकन सेना का वैश्विक युद्ध अनुभवों व तकनीकी ज्ञान अपने आपमें महत्वपूर्ण है। संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं इन्हीं अनुभवों को साझा कर काउंटर इंसरजेंसी व आतंकवाद की चुनौती से निपटने की प्रभावी रणनीति तैयार करेंगी।
भारत और अमेरिका का संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास शुरू

Leave a comment
Leave a comment