मुंबई : जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की शाखा घाटकोपर जीतो चैप्टर द्वारा रन टु क्योर मैराथन के थर्ड एडिशन का आयोजन घाटकोपर ईस्ट में स्थित पुलिस हॉकी ग्राउंड में एक अलग सी ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। इस बार के आयोजन में बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देवल तखतानी डायलिसिस के लिए दौड़ने आये लोगों को प्रोत्साहित किया। साथ ही कहा की एक अच्छे उद्देश्य के लिए आप सभी इस मैराथन का हिस्सा बने है, जिसका फायदा जरूरतमंद लोगों को होगा।
गौरताब ही कि इस आयोजन के पीछे का उद्देश्य लोगों को डायलिसिस के प्रति अवेयर करवाना हैं।साथ ही इस आयोजन से होने वाले प्रॉफिट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को डायलिसिस सुविधा मुफ्त मुहैया करना भी हैं। इस मैराथन में 2, 5 और दस किलोमीटर की दौड़ में लोगों ने हिस्सा लिया। 2019 में इस मैराथन में 3500 लोगों ने हिस्सा लिया था इस बार इस आयोजन में 5000 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इस बार कपल में प्रथम स्थान जितेन वल्लभदास अशार, फाल्गुनी जितेन अशार, सेंकड प्राइस दो मित्र गोविंद प्रसाद, लक्ष्मीचंद शाह, 10 किलोमीटर में प्रथम दीपचंद्रा भारती द्वितीय विपुल शिगवान, तृतीय दिवेश वीमेन में रोहिनी पाटिल प्रथम और द्वितीय अश्विनी माने रही। 5 किलोमीटर की रेस में प्रथम सलमान, द्वितीय धीरज सिंह, तृतीय निखिल सिंह वही महिलाओ में प्रथम रितिका सिंह और द्वितीय साक्षी राजे रही।
इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक रुणवाल ग्रुप ऑफ़ कंपनी के चेयरमैन शुभाष रुणवाल ने कहा की पिछले तीन सालों से जीतो घाटकोपर लगातरा एक नई उचाई छू रहा हैं। भविष्य में भी घाटकोपर जीतो चैप्टर के रन टू क्योर मैराथन से जुड़े रहने की इच्छा हैं. इस मैराथन में भिवंडी, घाटकोपर, भायखला, गोरेगाव, मुलुंड, गोवाली टैंक, जुहू, कल्याण -डोम्बिवली, नवी मुंबई , ठाणे, क्वींस नेकलेस, वालकेश्वर जीतो चैप्टर के मेम्बर्स हिस्सा लेंगे। साथ ही अभातेयुप, महिला मंडल, जेएसओ, मुंबई सभा, JIMO, जीतो घाटकोपर लेडिस विंग, जीतो घाटकोपर यूथ विंग का भी सपोर्ट रहा। जीतो घाटकोपर चैप्टर के चेयरमैन प्रमोद मेहता और यूथ विंग के प्रेजिडेंट धीरज मेहता की माने तो इस आयोजन के पीछे का उद्देश्य डायलिसिस के प्रति लोगों को जागरूक करना साथ ही बेहद कम दरों में लोगों को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवाना हैं। साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने में हमारे साथ राहुल सांघवी, पीयूष बाफना, मुकेश हिरण, नीरज मोटावत, ताराचंद गन्ना आदि सभी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
जीतो घाटकोपर चैप्टर का रन टु क्योर मैराथन भव्य आयोजन संपन्न हुआ
Leave a comment
Leave a comment