मुम्बई। प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र कांदिवली अशोक नगर मुंबई में आज ढाई सौ जरूरतमंद लोगों को अनाज एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड ने प्रेक्षा ध्यान एवं योग के विभिन्न प्रयोग करवाए गए तथा उनके बच्चों के लिए स्मरण शक्ति विकास के लिए गुस्सा शांत करने के लिए महाप्राण ध्वनि ज्ञान मुद्रा दीर्घ श्वास प्रेक्षा के प्रयोग करवाए गए प्रातः काल 7-00 बजे अच्छी उपस्थिति में इस कार्यक्रम का सफलतम आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में पांचों केंद्रों के उत्साही कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। महेंद्र भाई ,हर्षद भाई ,उपेन भाई, भागवत जोशी, योगिनी जोशी, भाविलाबेन, इलाबेन , नितिन भाई, रमेश भाई, देवेंद्र पामेचा, शीला बेन, उषा जैन विमला पटेल ,परेश भाई आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने सार्थक श्रम का नियोजन किया।यह केन्द्र विगत 23 वर्षो से मुम्बई समाज को अपनी निःशुल्क अमुल्य सेवाऐं प्रदान कर रहा है। वर्तमान मे इस केंद्र के तत्वाधान में 5-5 निशुल्क प्रेक्षा ध्यान केंद्र चल रहे हैं।
गुरुदेव की असीम अनुकम्पा एवं आशीर्वाद से इस केंद्र के संचालक एवं निदेशक वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड का नाम अनेक वर्ड रिकॉर्डस ओफ बुक्स में दर्ज हो चुका हैं। दुगड के साथ उनकी धर्म पत्नि श्री मती विमला देवी दुगड एवं पुरी टीम प्रेक्षाध्यान को जन -जन तक पहुंचाने में पुरी शक्ति से लगी हुई है।
आचार्य श्री महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में भव्य प्रेक्षाध्यान कार्यशाला एवं धान्य वितरण समारोह का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment