ठाणे। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार स्व से शिखर तक के सफर का तीसरा पड़ाव स्वस्थ परिवार मेरा परिवार – मेरा संसार कार्यशाला का आयोजन महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी श्री राकेशकुमारीजी ठाणा ४ के सानिध्य में ठाणे महिला मंडल द्वारा 16 फरवरी 2020 को किया गया। कार्यशाला की शुरुआत नमस्कार महामंत्र द्वारा की गई। ठाणे संयोजिकाओ द्वारा महाप्रज्ञ अष्टकम का मंगलाचरण हुआ। संयोजिका प्रियाजी मुथा ने अपने शुभ भावों से सबका स्वागत किया और एक सुखी परिवार पर आधारित सुंदर कविता प्रस्तुत की।
स्वस्थ पारिवार पर मंगल गीतिका ठाणे महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत की गई स्वस्थ परिवार सुखी परिवार के विषय में साध्वीश्री राकेशकुमारीजी ने बताया कि परिवार के साथ मिलजुलकर कैसे रहा जाए तीनो जनरेशन को साथ कैसे लेकर चलें। परिवार का महत्व और एकता का महत्व उन्होंने यह भी बताया कि कैसे हम स्वयं में बदलाव लाकर परिवार को सुखी रख सकते है साध्वीश्री विपुलयशाजी तथा जिज्ञासाप्रभाजी ने सुमधुर गीतिका गाई। तीन पीढ़ी परिवार की प्रतियोगिता भी रखी गई। तीनों पीढ़ियों ने अलग अलग संस्कार और विचारों के साथ अपनी प्रस्तुति दी। जिसमे पहले स्थान पर विजेता रहे सुशीला पारसमलजी हिरण परिवार दूसरे स्थान पर विजेता रहे भारती मनोहरजी कच्छारा परिवार तीसरे स्थान पर विजेता रहे सुशीला दिनेशजी बाफना परिवार। सभी सहभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया गया।जज की भूमिका शिक्षा विभाग में अनेकों पुरस्कारों से सुशोभित तपस्या नीवे तथा नूतन बांदेकर ने निभाई। ठाणे कन्या मंडल द्वारा स्वर की रासलीला पर भिक्षु स्वामी के गीतिका पर आधारित अंताक्षरी भी खिलाई गयी। मुंबई कार्यकारिणी सदस्या अनीताजी धारीवाल ने गुरुदेव दर्शन यात्रा के बारे में जानकारी दी।अंत मे सभी का आभार व्यक्त संयोजिका शोभाजी झाबक ने किया।
इस कार्यशाला का कुशलसंचालन संयोजिका सीमाजी सांखला ने किया। इस कार्यशाला में निर्मलजी ओस्तवाल, रमेशजी सोनी, मनोहरजी कछारा, पारसमलजी हीरन, महेंद्रजी पुनमिया, अभयजी चोपड़ा, विमलजी गादीया, कमलेशजी चंडालिया, ठाणे की संयोजिका से शोभाजी झाबक, सीमाजी सांखला, प्रियाजी मुथा, नीलमजी सिंघवी, अनीताजी धारीवाल, मीनाक्षीजी श्रीश्रीमाल, सुनीताजी चोपड़ा, पिस्ता देवीजी चोरड़िया, ललिताजी सोनी, भारतीजी ओस्तवाल, ममताजी श्रीश्रीमाल, संतुजी झाबक, शांतिदेवी कोठारी, संगीताजी चंडालिया, मीनाजी बाफना, वनिताजी मेहता, रश्मिजी कोठारी, विश्वाजी बरलोटा, राशि श्रीश्रीमाल आदि की सराहनीय उपस्थिति रही।
ठाणे महिला मंडल ने किया “स्वस्थ परिवार – मेरा परिवार – मेरा संसार” कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment