डोम्बिवली: तेरापंथ धर्म संघ के सूर्य एवं शांतिदूत आचार्य महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासनश्री साध्वीश्री सोमलताजी ठाणा 5 डोंबिवली में ऐतिहासिक चातुर्मास संपन्न कर कोल्हापुर में 24 फरवरी की सुबह परमपुज्य गुरुदेव आचार्यश्री महाश्रमणजी के पावन दर्शन एवं आध्यात्मिक मिलन होगा। इस अवसर पर शासन श्री सोमलता जी के साथ साथ तीन और सिंघाड़े गुरुदेव के दर्शन करेंगे। यही वजह है कि डोम्बिवली सभा द्वारा आयोजित गुरु दर्शन यात्रा के तहत 23 फरवरी की शाम को ट्रेन से 150 श्रावक एवं श्राविकाएं की टीम कोल्हापुर रवाना होगी। सभा अध्यक्ष सुरेश सिंघवी का कहना है कि गुरुदर्शन इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हैं। साथ ही आगामी वर्ष में चरित्रात्माओं का चातुर्मास डोम्बिवली वाली को मिले। यही नही 2023 में मुम्बई की धरा को पावन करने आ रहे हैं। आचार्य श्री महाश्रमण जी से निवेदन करने जा रहे हैं कि हमें उस दौरान ज्यादा से ज्यादा समय गुरुदेव प्रदान करें एवं कोई बड़ा कार्यक्रम हमें प्रदान करावे। यही वजह है कि पूरे डोम्बिवली समाज में एक अलग सी उत्साह का वातावरण हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में सभा मंत्री कैलाश सियाल, कोषाध्यक्ष दिनेश कच्छारा, उपाध्यक्ष प्रकाश कच्छारा, तेयुप अध्यक्ष राकेश कोठारी, मंत्री ललित पुनमिया, जगदीश परमार, सुरेश बैद, कांतिलाल कोठारी महिला मंडल, किशोर मंडल एवं कन्या मंडल का सहयोग मिल रहा है। वही डोम्बिवली के श्रावक समाज ने शासन श्री सोमलता जी एवं साध्वी वृन्द की करीब 450 किलोमीटर यात्रा की रास्ते की सेवा कुशलतापूर्वक पूर्ण की हैं।
डोम्बिवली तेरापंथ समाज की 23 फरवरी को गुरु दर्शन यात्रा
Leave a comment
Leave a comment