फरवरी का महीना प्यार और सौहार्द का होता है। इस महीने में ही वेलेन्टाइन वीक मनाया जाता है जोकि 7 फरवरी को शुरू होता है और 14 फरवरी को समाप्त होता है। इन दिनों में कपल अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि वेलेन्टाइन वीक के बाद एंटी वेलेन्टाइन वीक मनाने की प्रथा है ? जिसमें जो कपल अपने रिश्ते से खुश नहीं होते हैं वे एंटी वेलेन्टाइन वीक मनाकर अपने पार्टनर से बदला लेते हैं। इसकी शुरुआत 15 फरवरी को स्लैप डे से होती है। ऐसे में आज हम आपको एंटी वेलेन्टाइन वीक के पहले दिन स्लैप डे के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं।
एंटी वेलेन्टाइन वीक
15 फरवरी को स्लैप डे मनाया जाता है
16 फरवरी को किक डे मनाया जाता है
17 फ़रवरी को परफ्यूम डे मनाया जाता है
18 फरवरी को फ्लर्टिंग डे मनाया जाता है
19 फरवरी को कन्फेशन डे मनाया जाता है
20 फरवरी को मिसिंग डे मनाया जाता है
21 फरवरी को ब्रेक-अप डे मनाया जाता है
क्यों मनाया जाता है स्लैप डे
जिस तरह कपल अपने पार्टनर को वेलेन्टाइन वीक में अपने प्यार का इजहार करते हैं। ठीक उसी तरह वो कपल जो अपने रिश्ते से खुश नहीं होते हैं, अथवा उन्हें अपने पार्टनर से बेवफाई मिली होती है, वे एंटी वेलेन्टाइन वीक मानते हैं। जिसमें वे अपने पार्टनर को सबक सिखाते हैं। इसके पहले दिन कपल अपने पार्टनर को स्लैप करते हैं। स्लैप करने का तात्पर्य हिंसा से नहीं है बल्कि पार्टनर को सबक सिखाने से है।
कैसे मनाएं ”स्लैप डे”
अगर आप भी अपने रिश्ते से खुश नहीं हैं या अपने रिश्ते के कारण मुसीबतों का सामना कर रहे हैं तो आप इस दिन अपने पार्टनर को सबक सिखाने के लिए स्लैप डे का सहारा ले सकते हैं। इस दिन आप अपने पार्टनर को स्लैप कर सकते हैं। हां, एक चीज़ का ध्यान रखें कि मान मर्यादा में रहकर ही एंटी वेलेन्टाइन वीक मनाएं। आप चाहे तो अपने पार्टनर को सन्देश और पोस्ट कार्ड के जरिए भी स्लैप डे की विश दे सकते हैं।