मुंबई: पुलिस ने पालघर जिले में 22 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी अवैध रूप से यहां रह रहे थे। पकड़े गए लोगों में 12 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि राजोड़ी गांव में यह लोग झुग्गी में रह रहे थे। स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया।
पकड़े गए सभी बांग्लादेशियों पर भारतीय पासपोर्ट कानून 1920 तथा विदेशी नागरिक आधिनियम 1946 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए किसी भी व्यक्ति के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला है। पकड़े गए बांग्लादेशियों ने बताया कि वह यहां रहकर छोटा-मोटा काम और नौकरी करते हैं।
22 बांग्लादेशी गिरफ्तार, इनमें 12 महिलाएं भी शामिल; यहां अवैध रूप से रह रहे थे
Leave a comment
Leave a comment