मुंबई : तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता अहिंसा के अग्रदूत, महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी अपनी धवल सेना के साथ अहिंसा यात्रा के माध्यम से 3 देश क़ो समाहित करते हुए लगभग 15000 किलोमीटर से भी ज्यादा की पैदल यात्रा का सलक्ष्य रखते हुए 25 फ़रवरी को महाराष्ट्र राज्य के कोल्हापुर मे प्रवेश करेंगे। महाराष्ट्र राज्य में आचार्य बनने के बाद पहली बार प्रदार्पण होने जा रहा हैं।साथ ही परम पूज्य गुरुदेव ने अपना 2023 का चातुर्मास भी मुंबई को फ़रमाया हुआ हैं। ऐसे में गुरु देव के आगमन पर संपूर्ण महाराष्ट्र का श्रावक समाज हर्षित हैं।
आचार्य श्री महाश्रमण चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति मुंबई के अध्यक्ष मदनलाल ताँतेड़ ने बताया कि दिनांक 25 फ़रवरी को कोल्हापुर मे महाराष्ट्र स्तरीय भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह रखा गया है, इस अवसर पर मुंबई से लगभग 300 सदस्यों का संघ एक दिवसीय ग़ुरुदर्शनाथ यात्रा के तहत कोल्हापुर जा रहा है, यह संघ दिनांक 24 फ़रवरी क़ो रात्रि अपने निर्धारित समय से प्रस्थान कर 26 फ़रवरी क़ो पुनः मुंबई पहुँचेगा। गुरुदेव द्वारा मुंबई को 2023 का चातुर्मास फरमाने के बाद पहला अवसर है कि गुरुदेव के पावन चरण महाराष्ट्र की धरा पर पड़ने वाले हैं। ऐसे में मुम्बई के श्रावकों में विशेष तौर पर उत्साह हैं। यही वजह है कि मुंबई से भारी संख्या में गुरु चरणों में श्रावकों की उपस्थिति रहने वाली हैं।
इस अभिनंदन समारोह में ग़ुरुदर्शनाथ हेतु आचार्य महाश्रमण चतुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष के साथ अभातेयूप के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी, तेरापंथी महासभा के महामंत्री रमेश जी सुतरिया, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की महामंत्री तरुना बोहरा, अभातेयूप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश बाफ़ना, तेरापंथी महासभा के उपाध्यक्ष श्री अशोक ताँतेड़,मुंबई सभा के अध्यक्ष नरेंद्र ताँतेड़, मंत्री विजय पटवारी, सिरियारी संस्थान के अध्यक्ष ख्यालीलाल ताँतेड़, मंत्री निर्मल श्रीश्रीमाल , महिला मंडल मुंबई संयोजिका भारती कच्छारा, सह संयोजिका स्वीटी लोढ़ा, तेरापंथ प्रोफेशनल फ़ोरम मुंबई के अध्यक्ष दीपक डागलिया, मंत्री राज सिंघवी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, मंत्री चेतन कोठारी, ज्ञानशाला मुंबई संयोजिका सुमन चपलोत एवं टीम, अभातेयूप मुंबई टीम, महासभा मुंबई टीम के साथ साथ सम्पूर्ण मुंबई के सभी क्षेत्र से विभिन्न सभा संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं श्रावक समाज की उपस्थिति होगी।
इस यात्रा क़ो सफल बनाने में सिरियारी संस्थान के कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी, अभातेयुप सदस्य नरेश चपलोत, प्रसन्न पामेचा एवं अविनाश इटोदिया सहित मुंबई के अनेक संस्थाओं के कार्यकर्ता जुटें हुए है।
आचार्य श्री महाश्रमण की अहिंसा यात्रा का महाराष्ट्र प्रवेश को लेकर मुंबई तेरापंथ समाज में उत्साह, भव्य स्वागत की तैयारियां
Leave a comment
Leave a comment