14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एकमत के साथ हिन्दी को राजभाषा घोषित कर दिया गया। इसके बाद हर साल इसी दिन को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हिन्दी के लिए हर हिन्दीभाषी के मन में सम्मान और प्यार होना चाहिए। एक सर्वे के मुताबिक हिन्दी दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।
तो आइए आपको कुछ मैसेज बताते हैं, जिन्हें दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजकर आप हिन्दी के प्रति सम्मान और प्रेम जाहिर कर सकते हैं।
1. हिन्दी भाषा नहीं, भावों की अभिव्यक्ति है।
यह मातृभूमि पर, मर मिटने की भक्ति है।।
हिन्दी दिवस की शुभकामना
2. हिन्दी मेरा इमान है, हिन्दी मेरी पहचान है।
हिन्दी हूं मैं, वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान है।।
हिन्दी दिवस की शुभकामना
3. हिन्दी है हमारी राष्ट्रभाषा, हिन्दी है हमें बड़ी प्यारी।
हिन्दी की सुरीली वाणी, हमें लगे हर पल प्यारी।।
हिन्दी दिवस की शुभकामना
4. हिन्दी आशीर्वाद सी है, अंग्रेजी एक आफत है।
हिंदी मात्र भाषा नहीं, हिंदी हमारी विरासत है।।