ब्रासीलिया:ब्राजील के दक्षिण इलाके में भारी बारिश से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 57 हो गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य मिनस गेरैस हैं, जहां 48 लोग मारे गए हैं। पूरे क्षेत्र में 20,000 से ज्यादा लोग बाढ़ और भूस्खलन के कारण अपने घर छोड़ने पर मजबूर हैं।
नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने सोमवार को कहा कि मिनस गेरैस की राजधानी बेलो होरिजोंटे में आठ लोग मारे गए हैं। यहां 19 लोग लापता हैं। मिनस गेरैस में स्थित 99 शहरों में आपातकाल घोषित कर दी गई है।
110 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूटा
मौसम विभाग के मुताबिक, इस शहर में 24 जनवरी को पिछले 110 साल की बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। यहां बीते 24 घंटे में 171.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद भूस्खलन से कई मकान गिर गए। इसमें दबने से भी कई लोगों की जान गई।