जैसा कि हम सभी जानते हैं कि देश की आबादी बढ़ती जा रही है। ऐसे में आबादी वाली जगहों पर जाने से ज्यादातर पर्यटक बचते हैं। आज हम आपको ऐसे दुनिया के ऐसे देशों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी आबादी कम ही नहीं बल्कि यह इतने छोटे हैं, जहां घूमने में आपको एक दिन से ज्यादा समय नहीं लगेगा। क्षेत्रफल की दृष्टि से ये देश राजधानी दिल्ली से भी छोटे हैं।
ग्रेनेडा, कैरेबियन सागर
यह त्रिनिदाद और टोबैगो के उत्तर पश्चिम, वेनेजुएला के उत्तर-पूर्व और सेंट विंसेंट और द ग्रेनाडाइन्स के दक्षिण पश्चिम में बसा हुआ है। 344 वर्ग किमी में फैले इस देश की अनुमानित जनसंख्या 110,000 है। इसकी राजधानी सेंट जॉर्ज है।
आइल ऑफ मैन
डगल्स इस देश की राजधानी है। ये देश यूरोपीय संघ का सदस्य है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां लगभग 84,000 लोग रहते हैं।
अंडोरा, पश्चिमी यूरोप
स्पेनिश कल्चर का अनोखा नजारा देखने के साथ आपको यहां लोग मौज-मस्ती करते दिखाई देंगे। यहां की जनसंख्या 76,000 है। ये जगह बार्सिलोना से सिर्फ 3 घंटे की दूरी पर है।
माल्टा, भूमध्य सागर
यह देश 316 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है। इसकी जनसंख्या 4,50000 है। यहां पर मुख्य रूप से इंग्लिश और माल्टी भाषा बोली जाती है। यहां का कल्चर विश्व भर में मशहूर है।
सेंट किट्स और नेविस, वेस्टइंडीज
इन दोनों आइलैंड को देखने के लिए विश्व भर से पर्यटक आते हैं। वेस्टइंडीज संघ में बसे हुए लगभग 24 मुख्य द्वीप और 220-230 के आस-पास छोटे अपतटीय द्वीप, टापू शामिल हैं।
लिकटेंस्टीन, मध्य यूरोप
लिकटेंस्टीन की रियासत, पश्चिम और दक्षिण में और ऑस्ट्रिया से पूर्व और उत्तर में स्विट्जरलैंड से लगती मध्य यूरोप में एक दोगुना घिरा अल्पाइन देश है। इसका क्षेत्रफल बस 160 वर्ग किलोमीटर है।
मोनाको, पश्चिमी यूरोप
फ्रांस और इटली के बीच स्थित मोनाको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। इसका मुख्य कस्बा है मॉन्टे कार्लो। यहां फ्रैन्च भाषा बोली जाती है। यहां दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा करोड़पति है।
वेटिकन सिटी, इटली
यह इटली के शहर रोम में है। इसकी राजभाषा लातिनी है। यहां आकर्षक गिरजाघर, मकबरें तथा कलात्मक संग्रहालय तथा पुस्तकालय हैं। साथ ही पोप के सरकारी निवास का नाम भी वेटिकन है। पहाड़ पर स्थित ये देश ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कारणों से प्रसिद्ध है।