मुम्बई: बुधवार को घाटकोपर में पर्युषण महापर्व के पावन पर्व पर जप दिवस का कार्यक्रम आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या समणी मल्ली प्रज्ञा जी एवं समणी भास्कर प्रज्ञा जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। समणी मल्ली प्रज्ञा जी ने श्रावक समाज का मार्गदर्शन करते हुए फरमाया की मंत्र की आराधना करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। नवकार महामंत्र के जाप से नव ग्रह शांत हो जाते हैं। बड़े से बड़े कष्ट कट जाते हैं। साथ ही बताया कैसे नवकार के किन शब्दों के साथ कौनसा ग्रह ठीक हो जाता हैं।समणी भास्कर प्रज्ञा जी ने कहा कि व्यक्ति को अपने क्रोध का भी त्याग करने का संकल्प लेना चाहिए। क्रोध की वजह से है मनुष्य से बड़ी गलतियां होती है क्योंकि हमें क्रोध की अवस्था में सही गलत का फर्क नही समझ में आता है और हम अपना बुरा कर लेते हैं। क्रोध के साथ हमें प्रायश्चित कर लेना चाहिए। इसी बीच भाटिया वाडी ट्रस्ट के वीरेन भाई मर्चेंट एवं हरेन भाई मर्चेंट उपस्थित हुए उनका शब्दों के द्वारा सम्मान किया तेयुप घाटकोपर द्वारा अभिवादन नीचे कार्यालय में किया गया ख्यालीलाल ताँतेड़ , ख्यालीलाल मादरेचा , सुरेश राठौड़ , आदि गणमान्य उपस्थित थे महिला मण्डल से मंजू कुमठ आशा ताँतेड़ के साथ पूरी टीम ओर तेयुप की पूरी टीम का सहयोग रहा
चेम्बूर की महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण गीतिका का संगान किया। तेयुप मंत्री राकेश बडाला ने मंच का कुशलतापूर्वक संचालन किया।
घाटकोपर में जप दिवस मनाया गया

Leave a comment
Leave a comment