मुंबई। मेवाड़ गुर्जर गोड़ ब्राह्मण मित्र मंडल मुंबई द्वारा तृतीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन 14 जनवरी सेक्टर नम्बर 44 सिवुड नेरुल नवी मुंबई में हर्षोउल्लास से संपन्न हुआ। कार्यक्रम आगाज माँ गायत्री, महर्षि गोतम, भगवान परसुरामजी की मनोरम छवि समीप दिप प्रवज्जलन, पुष्प माल्यापर्ण समाज के वरिष्ठ गणो ने किया। महाआरती मंडल द्धारा की गई पश्चात समाज के उच्च अंको से उतीर्ण प्रतिभावान विधार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया मेवाड़ एवं मुंबई के वरिष्ठगणो का सम्मान मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया ओर 2019 के भामाशाहो ओर 2020 के भामाशाह श्री राकेश शेसमलजी व्यास ओर श्री चन्द्रेश श्यामलाल जी का सम्मान किया गया।
मेवाड़ के राजस्थानी साँस्कृतिक प्रोग्राम के साथ समाज की बहनों द्वारा संगीत नृत्य की भव्य प्रस्तुति पेश की गई सम्मेलन मे उदयपुर, चितौड़, भीलवाड़ा, राजसमन्द, मुंबई के वरिष्ठगणो की भारी उपस्थिति रही। सम्मेलन के प्रायोजक राधेश्यामजी गोटूलालजी शर्मा (टोकरियां धनेत चित्तौड़गढ़) का बहुमान किया गया। आयोजन को यादगार बनाने के मित्र मंडल हरिदेव व्यास, बंशीलाल शर्मा, राकेश व्यास, दुर्गेश उपाध्याय, चन्द्रेश उपाध्याय, सुनिलशर्मा, राधेश्याम शर्मा, कैलाश व्यास,मुकेश शर्मा नारायण शर्मा, सुरेश शर्मा, कैलाश शर्मा, मनोज उपाध्याय, दिनेश शर्मा के साथ मित्र मंडल के सभी सदस्यगणों का पुर्ण सहयोग रहा। इस कार्यक्रम का संचालन चन्द्रेश उपाध्याय ओर केलास व्यास ने किया। ये जानकारी चन्द्रेश उपाध्याय ने दी।
मेवाड़ गुर्जर गोड़ ब्राह्मण मित्र मंडल मुंबई का तृतीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न
Leave a comment
Leave a comment