खारघर में मनाया गया अणुव्रत चेतना दिवस

खारघर। अणुव्रत उप समिति रायगढ़ द्वारा खारघर में अणुव्रत चेतना दिवस का आयोजन उपासक धनराज छाजेड़ व दिनेश बुरड़ के सांनिध्य में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अणुव्रत समिति मुंबई के उपाध्यक्ष विनोद बाफना , अभातेयुप के सीपीसी राष्ट्रीय प्रभारी महेश बापना, पनवेल तेयुप अध्यक्ष राकेश काँठेड की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुवात तेरापंथ युवक परिषद खारघर के पवन दुगड़, शैलेन्द्र पटवारी, लोकेश चोरडिय़ा, नवीन गोखरू , कपिल कच्छारा, व जयेश सिंघवी द्वारा अणुव्रत गीत की प्रस्तुति दी गई। मंगलाचरण खारघर महिला मंडल की शिल्पा बाफना, पिंकी लोढा, डिम्पल मेहता, कविता वागरेचा, सुशील गोखरू, मीनाक्षी वागरेचा, के द्वारा किया गया। स्वागत भाषण रायगढ़ संयोजक सुरेश पटवारी ने किया। मुंबई उपाध्यक्ष विनोद बाफना ने अपने व्यक्तव्य में अणुव्रत की जानकारी देते हुए सभी से ज्यादा से ज्यादा संकल्प पत्र भरने व सदस्य बनने की अपील की। मोतीलाल जैन ने भी अपने विचार रखे। उपासक दिनेश बुरड़ व धनराज छाजेड़ ने अणुव्रत के बारे में जानकारी दी। अंत मे आभार ज्ञापन सह संयोजक शिव देवड़ा ने किया। इस अवसर पर मनीष बापना , कुंदन मेहता, जय प्रकाश वागरेचा , दिनेश पामेचा, अशोक आच्छा कविता श्री श्रीमाल, प्रति परमार का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर तेयुप खारघर अध्यक्ष चेतन गुंदेचा, मंत्री आशीष कोठारी, प्रताप बाबेल, शांतिलाल कच्छारा, सुरेंद्र बापना, भेरूलाल सोनी, महिला मंडल संयोजिका पारस देवी चोरडिया, सह संयोजिका रेखा श्री श्रीमाल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन कपिल कच्छारा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *