भारत बंद पर मुंबई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

मुंबई। सोमवार को मुंबई में भारत बंद के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन किया व मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम के नेतृत्व में मुंबई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।
उल्लेखनीय है कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत, गिरते रुपए और ऱाफेल डील को लेकर आक्रामक होते हुए कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद बुलाया था। कांग्रेस के इस भारत बंद को कई अन्य राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन हासिल था। मुंबई सहित देश के विभिन्न हिस्सों में भी बंद का असर देखा गया। इस दौरान तमाम दुकानें बंद रहीं, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मुंबई विचार विभाग की उपाध्यक्षा किरण तिवारी ने बताया कि कांग्रेस द्वारा बुलाए भारत बंद को मुंबई में जनता दल, एनसीपी, मनसे आदि पार्टियों का भी समर्थन हासिल था। इन सभी पार्टियों के कार्यकर्ता भी हमारे साथ प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे।
मुंबई के दिडोंशी विधान सभा में तालुका अध्यक्ष टीना यादव, कांग्रेस विचार विभाग की उपाध्यक्ष किरण तिवारी चौबे, अनुसुइया पवार, मुन्नी शेख, विद्या सरोज आदि महिलाओं के अलावा विचार विभाग के राकेश यादव, त्रिभुवन पांडेय, पीसीसी संतोष सिंह, जयकांत शुक्ला, अशोक यादव आदि कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि सरकार बढ़ते डीजल, पेट्रोल की कीमतों पर कंट्रोल करे ताकि आम जनता को महंगाई से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *