मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित रैली में वीर सावरकर का अपमान किये जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई में विशाल लॉन्ग मार्च का आयोजन किया। बोरीवली से शिवाजी पार्क दादर तक इस पैदल मार्च में हजारों लोगों ने भाग लेकर राहुल गांधी के प्रति विरोध प्रकट किया। मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी, उत्तर पूर्व मुंबई के सांसद मनोज कोटक एवं विधायक सुनील राणे ने इस लॉन्ग मार्च का नेतृत्व किया। मुंबई भाजपा अध्यक्ष लोढ़ा ने इस अवसर पर कहा कि महाराष्ट्र की अस्मिता के समर्थन में वीर सावरकर जी के प्रति अपना सम्मान करने हेतु आयोजित इस मार्च में सम्मिलित सभी लोगों का यहां एकत्र होना स्वाधीनता सेनानियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
सावरकर के सम्मान में नारे लगाते हुए यह लॉन्ग मार्च रात करीब 10 बजे शिवाजी पार्क, दादर स्थित वीर सावरकर स्मारक पहुंचने के लिए यह मार्च बोरीवली पश्चिम में एलटी रोड़ स्थित वीर सावरकर उद्यान से शाम 4 बजे रवाना हुआ। इस लॉन्ग मार्च में बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं भी सहभागी हुई, जो हाथों में राहुल गांधी के चित्रों से विरोध में सजी तख्तियां लेकर पूरे रास्ते नारे लगा रही थीं। इस लॉन्ग मार्च में पूरे रास्ते मुंबई के कई विधायक, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक, नगरसेवक, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटते रहे एवं राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर के अपमान किये जाने पर विरोध प्रकट करते रहे। सावरकर के सम्मान एवं राहुल गांधी के विरोध में आयोजित इस लॉन्ग मार्च में शुरुआत में करीब 500 लोग थे। लेकिन जैसे जैसे यह मार्च दादर की तरफ बढता गया, और लोग जुडते गए।
सावरकर के ‘अपमान’ पर राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का लॉन्ग मार्च
Leave a comment
Leave a comment