भायंदर। निरंतर 8 वर्षों से मानव सेवा में संलग्न जैन समाज की संस्था “नाकोडा मानव फॉउंडशन” इस बार भी भव्य निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन रविवार 15 दिसंबर 2019 को भायंदर के 60 फ़ीट रोड स्थित राजेन्द्रसूरी गुरु मंदिर हॉल में किया गया, जिसका लाभ यहां के सैकड़ों लोगों को मिला। मेडिकल कैम्प में विशेषज्ञ डॉक्टरो द्वारा उचित सलाह एवं टेस्ट, फ्री किये गए और आवश्यकतानुसार ऑपरेशन की भी व्यवस्था संस्था द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भायंदर वेस्ट के डीवाय एसपी डॉ शशिकांत भोसले एवं विशेष अतिथि पीआई चंद्रकांत जाधव थे जबकि कार्यक्रम आयोजक नाकोड़ा मानव फाउंडेशन द्वारा किया गया। जिसके संस्थापक व चेयरमैन डॉ महेंद्र जैन (जोधावत) थे। कार्यक्रम में विशेष सहयोग थरात जैन समाज का रहा।
इस मेडिकल कैम्प में लगभग 40 डॉक्टर्स की टीम में हड्डी, दांत, आंख, डायबिटीज, कान, गला, फिजीशियन, आयुर्वेदिक, महिला विशेषज्ञों के द्वारा विभिन्न रोगों का चेकअप एवं सलाह मुफ्त दी गयी। जिसमें आंखों के करीब 20 ऑपरेशन निकले जो संस्था द्वारा फ्री में कराया जाएगा। ऑर्थोपेडिक के दो ऑपरेशन इन्हें भी संस्था द्वारा किफायती रेट में किये जायेंगे। शिविर में कुल करीब 350 लोगों का स्वास्थ्य चेकअप फ्री में किया गया।
यह जानकारी देते हुए डॉक्टर महेंद्र जैन ने बताया कि 8 वर्षों से लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समर्पित संस्था नाकोड़ा मानव फाउंडेशन मेडिकल कैम्प के माध्यम से जरूरतमंदों को सेवाएं प्रदान कर रही है। संस्था ठाणे, पालघर सहित पूरे मुम्बई में अपनी सेवा प्रदान कर रही है, जिसका लाभ हज़ारों लोग उठा रहे हैं। संस्था का उद्देश्य डायग्नोस्टिक सेंटर एवं हॉस्पिटल स्थापित करके महंगाई के इस दौर में जरूरतमंदों की सेवा करना है। 15 दिसंबर को ही संस्था की एक अन्य यूनिट द्वारा गोरेगांव में भी चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यहां भी बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
इस कैम्प को सफल बनाने में यूथ टीम के अध्यक्ष राहुल जोधावत व उनकी टीम, डॉक्टर समीर गांधी, डॉक्टर सरिता चन्नवार, डॉक्टर ब्रिजेश यादव एवं जैन थरात समाज के कार्यकर्ताओं की टीम का विशेष सहयोग रहा। मेडिकल कैम्प के बाद थराद जैन समाज द्वारा डॉ महेंद्र जैन को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
“नाकोडा मानव फॉउंडशन” ने किया भायंदर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ
Leave a comment
Leave a comment