ठाणे। 11 दिसंबर को ठाणे सेंट्रल महिला मंडल की सामुहिक सामायिक सानंद संपन्न हुई। चौबीसी के ढालों का स्वाधय्य किया गया। नवकार मंत्र एवं ओम भिक्षु का जाप किया गया। दिसंबर महीने की “नारी लोक” का वाचन किया गया। नारी लोक प्रश्नोत्तरी भरने के लिए प्रेरणा दी गई बहनों को। इस मौके पर श्रीमती ज्योति चोपड़ा के सुपुत्र तन्मय चोपड़ा का जैन संस्कार विधि से जन्मदिन मनाया गया। उपस्थिति बहनों में संयोजिका प्रियाजी मुथा, कोष्यदक्ष संतुजी झाबक, सुधाजीइंटोदिया, राजकुमारीजी चोपड़ा, ममताजी बोथरा, ज्योतिजी चोपड़ा का नाम प्रमुख है।