ठाणे। तेरापंथी सभा ठाणा के तत्त्वाधान में साध्वी श्री अणिमाश्रीजी एवं साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी ठाणा 6 की गुरुदर्शन यात्रा अविराम गति से निर्बाध चल रही है। सभा के सरंक्षण में तेयुप के युवा साथी उत्साह के साथ अच्छी संख्या में विहार में सहभागी बनकर श्रद्धा भक्ति का परिचय दे रहे है। इसी क्रम में ठाणा सिटी तेयुप ने अपने दायित्त्व का बखूबी निर्वहन करते हुए कोपरी तेयुप के हाथों में झंडा थमाया। ऐरोली व पूना तेयुप ने भी विहार में अच्छा भाग लिया।
साध्वी अणिमाश्रिजी ने अपने उद्बोधब मे कहा कई जन्मों के सुकृत से जीव को दुर्लभ मनुष्य जन्म प्राप्त होता है। हम परम सौभाग्यशाली है कि हमें मनुष्य जन्म के साथ जिनशाशन, भिक्षु संघ प्राप्त हुआ है। महा ऊर्जावान आचार्य श्री महाश्रमणजी के नेतृत्त्व में हम साधना-आराधना कर रहे है। अमृत के महासागर आचार्य श्री महाश्रमणजी के मुखारबिन्दु से अमृत बूंदों का रसास्वादन करने हेतु हम हुबली की ओर प्रस्थित है। 26 जनवरी को हम महासूर्य आचार्य महाश्रमणजी के दर्शन प्राप्त कर नया आलोक प्राप्त करेंगे। ठाणा सभा के तत्त्वाधान में ठाणा सिटी के युवकों ने उत्साह के साथ अपने दायित्त्व का निर्वहन किया है। कोपरी तेयुप भी अपने दायित्त्व के प्रति सजग है। पूना, ऐरोली, विलेपार्ले, सायन-कोलीवाड़ा, के युवकों ने भी समूहबद्ध होकर सेवा उपासना की है।
साध्वी मंगलप्रज्ञाजी ने प्रेरणा-पाथेय प्रदान किया। साध्वी कर्णिकाश्रीजी, साध्वी सुधाप्रभाजी, साध्वी समतव्यशाजी, साध्वी मैत्रीप्रभाजी ने अपने विचार व्यक्त किए। यात्रा संयोजक विनोद कोठारी ने कहा ठाणा सिटी तेयुप के अध्यक्ष कमलेश दुग्गड़, मंत्री भाविन भंसाली, राजेश भटेवरा, विकास आच्छा, संदीप रांका, कमलेश चंडालिया, ललित कोठारी, मनसुख हिरण, कमलेश नवलखा, देवेन्द्र पुनमिया, मुकेश धोका, अमृत श्रीश्रीमाल, पंकज नौलखा, विशाल गुंदेचा, गिरीश सिसोदिया, महावीर गोगड़, मनीष गोगड़, अविनाश गोगड़, प्रवीण चोपड़ा, यश धोका, राहुल ओस्तवाल, जितेन्द्र राठोड, भरत सिंघवी, हितेश मेहता ने साध्वी वृन्द के साथ विहार कर नई ऊर्जा प्राप्त की।
सभाध्यक्ष देविलाल श्रीश्रीमाल, मंत्री जितेन्द्र बरलोटा, ट्रस्ट सरंक्षक निर्मल श्रीश्रीमाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र पुनमिया, आनंद भंसाली, मदन श्रीश्रीमाल, महिला मंडल से जयंती भंसाली, मुन्नीदेवी कोठारी, संयोजिका सिमा सांखला, अमराव सेठिया, प्रतिभा चोपड़ा, पिस्ता चौरड़िया, पुष्पा श्रीश्रीमाल, रेखा धोका, वैजयंती श्रीश्रीमाल, संतोष देवी गोगड़, लीना गोगड़ व आदि अनेक भाई-बहनों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
कोपरी तेयुप अध्यक्ष नरेश बाफना, प्रशांत जैन, अरविंद जैन, महावीर डुंगरवाल, राजेश बाफना, सुदर्शन बाफना, महेन्द्र माण्डोत, ललित बाफना ने रास्ते की सेवा का लाभ लिया।
ठाणा सिटी तेयुप ने कोपरी तेयुप को थमाया झंडा
Leave a comment
Leave a comment