महंगाई पर भारत बंद को बड़े पैमाने पर मिल रहा समर्थन- राज बब्बर

लखनऊ :कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने रविवार को दावा किया कि पेट्रोलियम पदार्थों में बेहताशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ व्यापक पैमाने पर जनसमर्थन मिल रहा है।कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के ज्वलंत मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हुई। पहला- महंगाई और दूसरा राफेल डील। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम रोज बढ़ रहे है। अब तक इससे पहले कभी  इतने दाम नहीं बढ़े। महंगाई से जनता त्रस्त है। लेकिन भाजपा के लिये यह मुद्दा नहीं है।
इसी तरह राफेल दुनिया का  सबसे बड़ा घोटाला है। परंतु भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर भी बात नहीं हुई। बैठक में चुनाव जीतने के प्रबंधन पर बात हो रही है। जनहित के मुद्दों से भाजपा को कोई लेना देना नहीं। बब्बर ने कहा कि कांग्रेस के बंद को डीएमके और आरजेडी ने खुला समर्थन दिया है। जबकि भाजपा के सहयोगी दल भी बढ़ती महंगाई से नाराज है। उन्होंने बन्द की सफलता का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *