महाराष्ट्र: गुरुवार को आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी एवं साध्वी वृन्द का विहार खोपोली से खंडाला घाट हुआ। इस अवसर पर अभातेयुप से जगदीश परमार, डोम्बिवली सभा अध्यक्ष सुरेश सिंघवी, तेयुप अध्यक्ष राकेश कोठारी, भरत कोठारी, विकास कोठारी, सुरेश बैद, प्रकाश कच्छारा, मंत्री ललित पुनमिया ने दुर्गम घाटों के बीच रास्ते की सेवा का लाभ लिया। साथ ही विशेष तौर पर मुंबई कन्यामंडल सहसंयोजिका हिनल बाफना, किंजल डांगी, मनीषा सिंघवी, कन्यामंडल संयोजिका प्रेक्षा बड़ाला, मुंबई महिला मंडल सहमंत्री सरोज सिँघवी, डोंबिवली महिला मंडल सहसंयोजिका अनिता बडाला, करिश्मा कोठारी, सुमित्रा सिघंवी, नीता ओस्तवाल शिल्पा कोठारी की सेवा रही। वही पुणे, उरण, पिंपरी चिंचवड़ से भी श्रावकों ने रास्ते की सेवा का लाभ लिया।