पनवेल। तेरापंथ भवन में शासनश्री साध्वी चंदनबाला ओर शासनश्री साध्वी सोमलता का मिलन हुआ ईश अदभूत नज़ारे को देखने पनवेल घाटकोपर डोंबिवली दक्षिण मुंबई आदि कई क्षेत्रों से श्रावक श्राविकाओ की उपस्थिति रही। मिलन समारोह की शुरुआत पनवेल महिला मंडल की सीमा बाबेल भारती बापना सोनल मेहता के मंगलचरन से हुई।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए तेरापंथमहिला मंडल पनवेल की संयोजिका ज्योति बाफ़ना ने अपने स्वागत भाषण में कहा की दो नदियों के मिलन से जो संगम बनता है आज पनवेल वासियों को यह नयनाभिराम नज़ारा देखने को मिला है। इस अवसर पर राजेंद्र रॉका तारा चोधरी लक्ष्मीलाल डांगी दक्षिण मुंबई की संयोजिका पुष्पा कच्छारा घाटकोपर तेयूप अध्यक्ष राकेश बडोला अनूव्रत समिति मुंबई के उपाध्यक्ष विनोद बाफ़ना तेरापंथी सभा डोंबिवली के मंत्री कैलाश सिंयाल अनूव्रत समिति मुंबई के कार्याध्यक्ष रोशन मेहता ने मिलन समारोह पर अपनी भावनाएँ व्यक्त की। इस अवसर पर साध्वी वर्धमानश्री राजश्री रक्षितयशा शकुंतलाश्री ने इस मिलन के अवसर को अदभूत बताते हुए अपने मनोगत व्यक्त किए।
शासनश्री साध्वी सोमलता ने गीतिका द्वारा शासनश्री साध्वी चंदनबाला का स्वागत करते हुए उनकी सरलता सहजता के बारे में बताया ओर कहा कि कहा एक साथ इतने संत सतियों का मिलन होता है वह जगह स्वर्ग बन जाती है। शासनश्री साध्वी चंदनबाला ने इस मिलन पर अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा की हमारा संग एक परिवार है जब हम आपस में मिलते है तो उस अनुभूति को शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर सम्पूर्ण समाज की उपस्थिति रही। यह जानकारी महिला मंडल सह संयोजिका वर्षा चंडालिया ने दी।
पनवेल में हुआ शासनश्री साध्वियों का मिलन
Leave a comment
Leave a comment