ठाणे मुम्बई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल. के निर्देशानुसार अखिल भारतीय तेरापंथ मुम्बई महिला मंडल के तत्वाधान में तेरापंथ महिला मंडल ठाणे द्वारा “स्व से शिखर तक” कार्यशाला का आयोजन दि:27/11/2019 को किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ भक्तामर द्वारा किया गया। स्वागत सहसंयोजिका निर्मलाजी बोहरा ने किया। संचालन संयोजिका निर्मला जी सोनी ने किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रवक्ता श्रीमती उपासिका प्रतिभाजी चोपड़ा ने स्व से शिखर तक” पहुँचने के लियें अपने आप को पहचाना आवश्यक बताया।
अपनी पहचान शरीर से नही वरण आत्मीय गुणो से हे ज़िंदगी में लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित बनने से हम सफल बन सकते हे ओर निज पर का कल्याण कर सकते हे उन्होंने संकल्प शक्ति जागृत करने तथा एकाग्रता व कार्यक्षमता बढ़ाने के लियें प्रेक्षाध्यान के प्रयोग भी करवाये। महाप्रज्ञ प्रश्न मंच प्रतियोगिता रखी गई रश्मिजी कोठारी ने जज की भूमिका की जिसमें विजेताओं के नाम निम्न है: प्रथम: श्रीमती प्रतिभाजी चोपड़ा, प्रथम: दिव्याजी साँखला, द्वितीय: लीलाजी पारेख, तृतीय: वनिताजी मेहता रहीं।
आभार ज्ञापन व संक्षिप्त जानकारी संयोजिका सीमा साँखला ने दी। नीलमजी सिंघवी,वीणाजी सेठीया व मुम्बई कार्यकारिणी सदस्य मिनाक्षीजी श्रीश्रीमाल भी उपस्थित थे!बहनों की गरिमामय उपस्थिति सराहनीय रही।
स्व से शिखर तक, ज्ञान चेतना वर्ष,करे उत्कर्ष I – ME – MYSELF
Leave a comment
Leave a comment