मुंबई: मराठी फिल्म इंडस्ट्री की नामचीन सिंगर गीता माली की गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। ये हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ है। वह कार से अपने गृहनगर नासिक जा रही थी। गीता के साथ उनके पति विजय माली भी थे। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें शाहपुर ग्रामीण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, चोट गंभीर होने और ज्यादा खून बह जाने के कारण गीता की मौत हुई है।
गीता दो महीने से अमेरिका में थीं। अमेरिका में अपने शो खत्म करके गुरुवार को वापस भारत आईं थीं। वह मुंबई से सड़क मार्ग से अपने घर नासिक जा रही थीं। जिस कार में वह सवार थीं, वह मुंबई-आगरा हाईवे पर असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई।
अमेरिका से लौटने के बाद पोस्ट की थी सेल्फी
अमेरिका से मुंबई पहुंचने के बाद गीता ने एयरपोर्ट की सेल्फी भी क्लिक की थी। यह सेल्फी उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करके बताया था कि वो घर वापस लौटकर बहुत खुश हैं। बता दें, पिछले दो महीनों से गीता अमेरिका में थीं।