विलेपार्ले में अभातेयुप की संगठन यात्रा

विलेपार्ले। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की संगठन यात्रा विलेपार्ले पहुंची। अभातेयुप से विलेपार्ले प्रभारी दिनेश जी बुरड ने नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। मनोज जी मेहता ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया।
तेयुप अध्यक्ष श्री अनिल बाफना ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। मंत्री सुनिल जी वडाला ने कुशल संचालन करते हुए ए-एक बिंदु से अवगत कराया। मनोज जी मेहता ने विलेपार्ले तेयुप का परिचय दिया। प्रभारी दिनेश जी बुरड ने अभातेयुप की विभिन्न आयामों की जानकारी दी। जिसमें तपोयज्ञ, सामाजिक साधक, ब्लड डोनेशन, युवा वाहिनी, सीपीएस आदि का समावेश था। आभार व्यक्त महेंद्र जी वडाला ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद कोठारी, शैलेश कोठारी, मुकेश वडाला, महिला मंडल से संयोजिका मीना चोरडिया, सह संयोजिका सरिता धारीवाल, रीना बाफना, सारिका वडाला की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *