मेवाड़ भवन वाशी में तपस्या की धूम

वाशी: बुधवार को वाशी स्थित मेवाड़ भवन में विराजित चारित्रात्माओ के सानिध्य में धर्म को अविरल गंगा प्रवाहित हो रही हैं। साथ ही तपस्या का अद्भुत क्रम भी जारी है। तपस्या की इसी कड़ी में तरुण तपश्विनी पूज्य श्री साध्वी चंद्र यशा जी म. सा. की 47 की तपस्या चल रही है। यह क्रम साध्वी श्री आगे भी जारी रखेंने का भाव रखा हैं। इसी के साथ 9 का उपवास मुकेश बाफना और भावना हिंगण का 8 उपवास की अनुमोदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं देवीबन वडालमिया के वर्षी तप का क्रम चल रहा हैं।
वही इस अवसर पर तपस्वियों के प्रति मंगल भावना जैन कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय प्रचार मंत्री रिखब सांखला, मेवाड़ संघ मुम्बई महामंत्री रोशन वडाला, वाशी संघ संरक्षक भंवरलाल बोहरा, पावन धाम अध्यक्ष मनोहरलाल लोढ़ा, अध्यक्ष पारस मल वडालमिया, मंत्री बाबूलाल पगारिया, कोषाध्यक्ष राजेश मेहता ने अपने भावों को रखा। खुश्बू सुरणा ने गीतिका का संगान किया। संघ के सभी पदाधिकारिय एवं सदस्य गण का विशेष सहयोग रहा। मेवाड़ संघ मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा राजकुमारी बोहरा, उपाध्यक्ष मंजू सिंघवी, सुधा हिंगड़, ममता वडाला, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बोहरा, पूर्व राकेश चोरडिया, सुरेश सिंघवी, दिनेश सिंघवी, हिम्मत कोठारी, सुनील बोहरा आदि की उपस्थिति रही। मीडिया प्रभारी सुनील बोहरा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *