मुंबई: कोस्टल टूरिज्म के प्रोत्साहन के लिए गुजरात सरकार ने एसएसआर मरीन सर्विस को हजीरा से बांद्रा के बीच पैसेंजर क्रूज फेरी सर्विस की मंजूरी दे दी है। एसएसआर मरीन सर्विस के सीईओ संजीव अग्रवाल ने बताया कि 10 नवंबर से हजीरा से बांद्रा के बीच पैसेंजर क्रूज फेरी सर्विस शुरू कर दी जाएगी। शुरू में यह सर्विस साप्ताहिक होगी। बाद में जरूरत के मुताबिक ट्रिप बढ़ाई जाएगी। फेरी सर्विस गुरुवार शाम 5 बजे बांद्रा (बांद्रा-वर्ली सी लिंक के पास से) से प्रस्थान करेगी और शुक्रवार सुबह 9 बजे हजीरा पहुंचेगी।
शुक्रवार शाम 5 बजे हजीरा से प्रस्थान करेगी और शनिवार सुबह 9 बजे बांद्रा पहुंचेगी। क्रूज सूरत से बांद्रा सी लिंक के बीच की 222 किमी दूरी 16 घंटे में तय करेगा। टिकट ऑनलाइन और टेलीकॉलिंग से बुक की जाएगी। इसका किराया 3000 से 5000 रुपए तक होगा। तीन डेक वाले लग्जरी क्रूज में 215 लोग सफर कर सकते हैं।
लग्जरी क्रूज में ये सुविधाएं
- 20 सुइट एसी रूम
- 3000 से 5000 रुपए रहेगा किराया
- रेस्टोरेंट, पार्टी हॉल, स्लीपिंग अरेंजमेंट और एंटरटेनमेंट