नेरुल। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वधान में मुंबई महिला मंडल के अंतर्गत नेरुल महिला मंडल द्वारा सात दिवसीय सुनो वक्त की पुकार प्लास्टिक से करो इनकार ‘से नो टू प्लास्टिक प्रोग्राम’ के अंतर्गत मध्यम श्रेणी में नेरुल महिला मंडल को प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव मिला और मेरुल महिला मंडल में खुशी की लहर दौड़ गई। इसे सफल बनाने में पूरी महिला मंडल का बहुत बड़ा योगदान रहा। संयोजिका मनीषा चंडालिया सहा संयोजिका आशा सोनी और कविता सिंघवी कोषाध्यक्ष प्रिया पगारिया मुंबई महिला मंडल कोषाध्यक्ष चंदा जी कोठारी योजना सा प्रभारी अनीता सियाग विशेष सहयोगी हेमा बाफना और पूरे महिला मंडल का बहुत बड़ा योगदान रहा