वसई। अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशन में मुंबई महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘सुनो वक्त की पुकार प्लास्टिक से करें इनकार’ सात दिवसीय (से नो टू प्लास्टिक) के कार्यक्रम के तहत मध्यम क्षेत्र में वसई महिला मंडल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। यह स्थान पाने से वसई महिला मंडल का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ और उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।
संयोजिका अनीता बापना का कहना है कि सभी ने बहुत-बहुत मेहनत की। पूरी महिला मंडल ने इसमें हमारा साथ दिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया। सह संयोजिका सुनीता सिंघवी, चंदा गोखरू, कोषाध्यक्ष मंजू कोठारी का साथ मिला। कमलाबाई हिरण, रतन देवी कोठारी, सुमित्रा हिरण, भावना चौहान, करुणा कोठारी, निकिता संचेती, पिंकी हिरण, सुनीता एन. हिरण, सुनीता एस. हिरण, मोनिका संचेती, सोनम हिरण, कंचन कोठारी सहित पूरी महिला मंडल का पूरा पूरा साथ मिला और सभी के इस श्रम से यह प्रोग्राम सफल हुआ। कन्या मंडल ने भी अपना सहयोग देकर इस कार्यक्रम को सराहनीय बनाया। कन्या मंडल से पूजा बापना व पायल सिंघवी का वसई कन्या मंडल से विशेष सहयोग मिला। यह जानकारी सह संयोजिका सुनीता सिंघवी ने दी।
‘से नो टू प्लास्टिक’ कार्यक्रम में वसई क्षेत्र को मिला द्वितीय स्थान
Leave a comment
Leave a comment