नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज हरियाणा के महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली को संबोधित नहीं करेंगी। यह जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने रैली के चंद घंटे पहले हमारे सहयोगी अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स को दी।
कांग्रेसी नेता ने बताया कि राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं। अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी की यह पहली रैली थी।
हालांकि, हरियाणा कांग्रेस ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी लेकिन बाद में वह ट्वीट डिलीट कर दिया।
हरियाणा कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा था कि श्री राहुल गांधी जी हरियाणा के महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी कुछ वजहों से रैली में शामिल नहीं हो पाएंगी।
बता दें कि सोनिया गांधी ने अंतिम रैली उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 12 जून को की थी। इसके अलावा वे 2 मई को रायबरेली में बैठक भी शामिल हुई थीं।
सोनिया गांधी का महेंद्रगढ़ दौरा रद्द, अब रैली को राहुल करेंगे संबोधित
Leave a comment
Leave a comment