मुम्बई। अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशन में मुंबई महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘सुनो वक्त की पुकार प्लास्टिक से करें इंकार’ सात दिवसीय (से नो टू प्लास्टिक) के प्रोग्राम के तहत वृहद क्षेत्र में दक्षिण मुंबई महिला मंडल को दूसरा स्थान पाने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह गौरव मिलने के बाद दक्षिण मुम्बई में खुशी की लहर है।
दक्षिण मुंबई महिला मंडल की पुष्पा कच्छारा के अनुसार, सभी बहनों की मेहनत का फल है हमारी संयोजिका बहनों ने बहुत ही मेहनत की है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में। संयोजिका उमा कच्छारा , रेनू डागलिया ,सुमन कावड़िया, रुक्मण कच्छारा और नूतन सोनी, लतिका डागलिया का विशेष सहयोग रहा। तेरापंथ महिला मंडल की बहनों का भी बड़ा सहयोग रहा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रभारी पुष्पा कच्छारा ने दी।
‘से नो टू प्लास्टिक’ कार्यक्रम में दक्षिण मुम्बई को द्वितीय स्थान
Leave a comment
Leave a comment