मुर्शिदाबाद:पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यकर्ता और उसके परिवार की दर्दनाक हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। आपको बता दें कि बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक आरएसएस कार्यकर्ता, उसकी 8 महीने की गर्भवती पत्नी और 6 साल के बेटे की हत्या कर दी गई थी। आठ नवंबर को 35 साल के प्रकाश पाल, उसकी पत्नी ब्यूटी पाल (28) और बेटे अंगन मंगलवार को मृत पाया गया था। कार्यकर्ता प्रकाश और उसकी पत्नी को चाकू से घोंप कर मारा गया था, वहीं उसके बेटे को तौलिये से गला घोंटकर।
भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, “यह क्या हो रहा है ‘दीदी’ आपके राज में।” विजयवगीर्य ने मुर्शिदाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता प्रकाश पाल, उनकी गर्भवती पत्नी और उनके आठ वर्ष के बच्चे की कथित तौर पर क्रूर हत्या के संदर्भ में यह आरोप लगाया है।
भाजपा नेता ने कहा, “इससे बुरा और क्या हो सकता है।” उन्होंने कहा कि यह घटना बताती है कि तृणमूल कांग्रेस शासित राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, आरएसएस कार्यकर्ता और उसका परिवार मुर्शिदाबाद के जियागंज इलाके में रहता था। कुछ अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।भाजपा और आरएसएस ने घटना के विरोध में गुरुवार को मुर्शिदाबाद में विरोध मार्च की घोषणा की है।
आरएसएस कार्यकर्ता, उसकी गर्भवती पत्नी और 6 साल के बेटे की हत्या की गुत्थी सुलझी, एक गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment