वॉशिंगटन: भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ रविवार को सिएटल के संयुक्त बेस लुईस-मैककॉर्ड (जेबीएलएम) में शुरू हो रहा है। यह संयुक्त अभ्यास का 10वां संस्करण है, जो 28 अक्टूबर तक चलेगा। इसका आयोजन दोनों देशों के बीच हर साल भारत और अमेरिका में होता है। पिछले साल यह अभ्यास जयपुर में हुआ था।
भारतीय दूतावास ने कहा कि सैन्य अभ्यास में 45 सदस्यीय भारतीय बल अमेरिकी सैनिकों के साथ प्रशिक्षण लेगा। अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सेना अपने अनुभव साझा करेगी। द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास और रक्षा क्षेत्र में आदान-प्रदान से भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग और बढ़ेगा।
सितंबर में संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण में हिस्सा लिया
इससे पहले सितंबर में लुईस-मैककॉर्ड बेस पर दोनों देशों के सैनिकों ने संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण लिया था। इसमें उन अत्याधुनिक हथियारों और सैन्य उपकरणों को शामिल किया गया, जो हाल ही में भारतीय सेना को मिले हैं। इनमें हॉवित्जर तोप और चिनूक हेलिकॉप्टर भी शामिल हैं। वहीं, अभ्यास के दौरान अमेरिकी सेना ने ‘जन गण मन’ की धुन बजाई थी।
भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ सिएटल में आज से शुरू
Leave a comment
Leave a comment