न्यूयॉर्क:संयुक्त राष्ट्र में नकदी संकट गहरा गया है। इसके मद्देनजर महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कई बैठकें रद्द करने, आधिकारिक यात्रा सीमित करने और एसी के खर्चे को कम करने के आदेश दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र करीब एक दशक में नकदी संकट के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। उसने सभी सुविधाओं और अभियानों में होने वाले खर्च को कम करने के मकसद से यह फैसला लिया है। यह आदेश सोमवार से प्रभावी होगा। इस वजह से संयुक्त राष्ट्र के कामकाज भी प्रभावित होंगे।
अमेरिका पर एक अरब डॉलर बकाया
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अपने सभी संस्थाओं के प्रमुखों को लिखे एक पत्र में कहा कि आपातकालीन उपाय अगली सूचना तक काम करने की स्थिति और संचालन को प्रभावित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र की प्रबंधन प्रमुख कैथरीन पोलार्ड ने शुक्रवार को महासभा की बजट समिति को बताया कि चार अक्तूबर तक संयुक्त राष्ट्र के 2019 के परिचालन बजट के लिए 128 देशों ने अपने बकाए के तौर पर 1.99 अरब डॉलर का भुगतान किया था। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 65 देशों पर 1.386 अरब डॉलर का बकाया है, जिसमें अमेरिका को 1 अरब डॉलर से अधिक देना है।
पैसों की कमी से जूझ रहा संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका पर है 1 अरब डॉलर का बकाया
Leave a comment
Leave a comment